ब्रेकिंग
इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गएइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए

Delhi Chunav: बीजेपी के गुंडों ने अरविन्द केजरीवाल पर किया हमला, आप का सनसनीखेज आरोप

आप का दावा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन पर पथराव किया गया. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने भी दावा है कि उनके समर्थकों पर गाड़ी चढ़ाई गई.

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal
© Google
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP)ने शनिवार को दावा करते हुए कहा है कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला कर दिया। आप का दावा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान उन पर पथराव किया गया. वहीं प्रवेश वर्मा ने भी इस मामले को लेकर वीडिया शेयर करते हुए दावा किया है जब लोगों ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया तो उन्होंने 2 लोगों को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी.

आप ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें. बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।

बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने भी दावा है कि उनके समर्थकों पर गाड़ी चढ़ाई गई. प्रवेश वर्मा ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ने उनके समर्थक पर गाड़ी चढ़ाई है, जिससे बीजेपी कार्यकर्ता की टांग में चोट आई है. उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता को देखने लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल जा रहा हूं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें