ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar News: बिहार में JDU के पूर्व जिलाध्यक्ष ने थामा राजद का दामन, कहा "तेजस्वी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया फैसला"

Bihar News: छपरा के पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने मढ़ौरा से टिकट कटने और नामांकन रद्द होने के बाद राजद जॉइन किया। तेजस्वी यादव से हुई मुलाकात, क्षेत्र में समीकरण बदलने की संभावना..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सारण जिले के पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने पटना में तेजस्वी यादव से मिलकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। मढ़ौरा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने बागी होकर निर्दलीय नामांकन किया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उनका नामांकन रद्द हो गया।


अल्ताफ आलम राजू ने अपने पुराने मित्र और तरैया से राजद प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह के साथ पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात कर राजद जॉइन किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया, जिसमें शैलेंद्र प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही।


अल्ताफ ने बताया कि 2005 में, जब जदयू का कोई खास जनाधार नहीं था, तब जॉर्ज फर्नांडिस ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। तब से उन्होंने तन-मन-धन से जदयू के लिए काम किया। हालांकि, 2020 में मढ़ौरा से जदयू प्रत्याशी रहे अल्ताफ को इस बार कथित राजनीतिक साजिश के तहत टिकट से वंचित कर सीट लोजपा (रामविलास) को दे दी गई। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय नामांकन किया, लेकिन वह भी तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया।


अल्ताफ ने जदयू नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजीव रंजन सिंह और विजय चौधरी जैसे नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की "राजनीतिक हत्या" की साजिश रची। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टिकट कटने के बाद जदयू आलाकमान या किसी वरिष्ठ नेता ने उनसे संपर्क नहीं किया। नीतीश कुमार ने उन्हें केवल उर्दू परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनाकर सीमित सम्मान दिया। इस घटनाक्रम से मढ़ौरा और आसपास के क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।  


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें