ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News: गरीबों की हाय से खत्म हो जाएगी लालू परिवार की राजनीति...नयी पीढ़ी को 2005 से पहले का बिहार के बारे में बताना जरूरी- BJP

Bihar News: बिहार भाजपा ने कहा है कि, लालू - राबड़ी ने उद्योग के नाम पर अपहरण का उद्योग खड़ा किया.अगर इस सत्य को सुनने में राजद के नेताओं को मिर्ची लगती है, तो लगे। सत्य को कोई झुठला नहीं सकता.

Bihar News: गरीबों की हाय से खत्म हो जाएगी लालू परिवार की राजनीति...नयी पीढ़ी को 2005 से पहले का बिहार के बारे में बताना जरूरी- BJP
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने लालू प्रसाद और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तय है कि लालू और उनके परिवार के लोगों को 'लैंड फॉर जॉब ' मामले में जेल जाना ही होगा। गरीबों की हाय से लालू परिवार की राजनीति का अंत हो जाएगा। मिश्र ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार की नयी पीढ़ी, जो 2005 के पहले के बिहार के बारे में नहीं जानती, उन्हें यह बताना जरूरी है कि 2005 के पहले बिहार में किस तरह की बदहाली थी। सड़क, अस्पताल, बिजली और शिक्षा की स्थिति कैसी थी। 2005 के पहले बिहार में कानून -व्यवस्था का क्या हाल था। 

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू - राबड़ी ने उद्योग के नाम पर अपहरण का उद्योग खड़ा किया। अगर इस सत्य को सुनने में राजद के नेताओं को मिर्ची लगती है, तो लगे। सत्य को कोई झुठला नहीं सकता।

      श्री मिश्र ने कहा कि  लालू प्रसाद ने गरीबों छात्रों के साथ, जो अन्याय किया है, उसका फल तो भुगतना ही पड़ेगा।  लालू परिवार को जेल से छुट्टी नहीं मिलनेवाली। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू और उनके परिजनों को जब जेल होगी, तभी पीड़ितों को न्याय मिलेगा। लालू दुनिया के अभूतपूर्व नेता ही नहीं, अभूतपूर्व पिता भी हैं, जिन्होंने अपने पाप के कर्मों का भागीदार अपने बेटे-बेटियों को भी बना दिया।

 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें