ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 16.63 फीसदी वोटिंग

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहां है। गर्मी और लू

बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 16.63 फीसदी वोटिंग
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहां है। गर्मी और लू के बीच मतदाता पंक्तियों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। 


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 16.63 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 फीसदी, गया में 11 बजे तक 14.50 प्रतिशत, नवादा में 17.65 फीसदी और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान की सूचना है। सुबह 11 बजे तक कुल टोटल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया है।


चार सीटों पर गया में सुबह 9 बजे तक 9.30 फीसदी वोटिंग हुई थी। इसके अलावा नवादा में सुबह 9 बजे तक 7.10 फीसदी, औरंगाबाद और जमुई में सुबह 9 बजे तक क्रमशः  6.01 और 9.12 फीसदी वोटिंग हुई थी। चारों सीटों पर सुबह 9 बजे तक चार सीटों पर 9.23 प्रतिशत वोट डाले गए हैं, जो 11 बजे तक बढकर 16.63 फीसदी हो गया है।


बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें देखि जा रही है। इन सीटों पर 5000 से अधिक बूथ संवेदनशील बताए गए हैं। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर है।


वहीं, गया (सु) सीट पर एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच सीधी लड़ाई है। वहीं, नवादा सीट में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के निवर्तमान सांसद सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। जबकि इन सभी सीटों पर कई निर्दलीय भी ताल ठोंक रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें