ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में EC की सख्ती का असर, अबतक 71 करोड़ रुपये से अधिक कैश, शराब और ड्रग्स जब्त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान अब तक 71.32 करोड़ रुपये की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। निर्वाचन आयोग ने 824 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए हैं और नागरिक शिकायतें C-Vigil ऐप के जरिए दर्ज कर सकते हैं।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि बिहार में विधानसभा चुनावों के दौरान अब तक 71.32 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और अन्य मुफ्त वस्तुएं जब्त की गई हैं। 


यह जब्ती विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के तहत 21 अक्टूबर तक की गई। आयोग ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए बिहार में 824 फ्लाइंग स्क्वाड तैनात किए गए हैं, जो चुनाव संबंधी शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निपटारा करने के लिए सक्रिय हैं।


नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें C-Vigil मोबाइल ऐप या ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि इस तरह के समन्वित प्रयासों से अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और चुनाव में नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।


बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। आयोग ने 6 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। बता दें कि बिहार में 2016 से शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद चुनावी माहौल में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की जब्ती चिंता का विषय है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें