ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी यादव? जानिए.. पत्नी और बेटा-बेटी की नेटवर्थ

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपने परिवार की संपत्ति की जानकारी दी है. जानिए.. वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं.

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। पहले अटकलें थीं कि वे दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, खासकर फुलपरास का भी नाम चर्चा में था, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे सिर्फ राघोपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में भी वे इसी सीट से विधायक हैं।


दरअसल, तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा सीट से आज अपना नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान आरजेडी चीफ लालू प्रसाद और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे से तेजस्वी यादव और उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। आइए एक नजर डालते हैं..


तेजस्वी यादव की संपत्ति का विवरण

कुल चल संपत्ति: 6,12,48,877.23

कुल अचल संपत्ति (भूमि/मकान): 1,88,50,000.00

कैश इन हैंड (31 मार्च 2025 तक): 1,50,000

बैंक जमा (SBI, HDFC सहित): 1.25 करोड़ से अधिक

अनसिक्योर्ड लोन (कंपनी को): 4,40,50,000

शेयर/म्यूचुअल फंड: 4,88,000

सोना: 200 ग्राम (17,13,000)

अन्य संपत्ति में लैपटॉप- 85,000, पिस्टल- 1,05,014, मशीनरी आदि- 20,47,398.70


पत्नी राजश्री यादव की संपत्ति:

कुल चल संपत्ति: 59,69,286.34

कैश इन हैंड (31 मार्च 2025 तक): 1,00,000

बैंक जमा (SBI, IDBI): 6 लाख+

LIC पॉलिसी: 3,13,786.44

सोना: 480 ग्राम (41,11,200)

चांदी: 2 किलो (1,70,000)

हाउसहोल्ड गुड्स: 3,25,000


बेटी कात्यायनी की संपत्ति:

कुल चल संपत्ति: 31,70,649.00

कैश इन हैंड: 25,000

बैंक जमा (SBI): 5,47,649

FD: 8,00,000

सोना: 200 ग्राम (17,13,000)

चांदी: 1 किलो (85,000)


बेटे ईराज लालू यादव की संपत्ति:

कुल चल संपत्ति: 8,99,000.00

सोना: 100 ग्राम (8,56,500)

चांदी: 500 ग्राम (42,500)


कुल देनदारियां (Liabilities):

बैंक लोन (HDFC, SBI सहित): 55,52,051.75

(कुछ लोन संयुक्त रूप से पारिवारिक सदस्यों के साथ)

इनकम टैक्स विवादाधीन राशि: 1,35,73,515 (पूर्ववर्षों की अपील लंबित)

अन्य सरकारी बकाया: शून्य (बिजली, पानी, किराया आदि कोई बकाया नहीं)

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें