ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Politics : विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में फूट, प्रदेश अध्यक्ष बोले... यदि सीट बंटवारा ठीक से हो तभी मिलेगी जीत

Bihar Politics : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद से फिर से विवाद खड़ा होता दिखा रहा है है।

Bihar Politics
Bihar Politics
© SOCIAL MEDIA
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics : बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद से फिर से विवाद खड़ा होता दिखा रहा है है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सिंह ने अब बिहार प्रभारी के सामने ही सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इसके बाद विधानसभा चुनाव से पहले लालू-तेजस्वी की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। 


दरअसल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और महागठबंधन के सहयोगियों को सीट बंटवारे को लेकर बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस विधानसभा चुनाव में सही तरीके से सीटों का बंटवारा हुआ तो हमें पहले से बड़ी जीत मिलेगी। यदि सीट बंटवारे में सही फार्मूला का उपयोग किया गया तो पार्टी अभी की 19 सीटों से बढ़कर 40-50 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


अखिलेश सिंह ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महज 12,000 वोटों से पिछड़ गई थी। लेकिन इस बार अगर सीट बंटवारा सही हुआ तो महागठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि RJD समेत सभी सहयोगी दलों को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।


वहीं,आज पटना के सदाकत आश्रम में नए प्रभारी के स्वागत समारोह में अखिलेश सिंह ने कहा, "हम सहयोगियों से अपील करते हैं कि सीटों का बंटवारा सही ढंग से किया जाए। हम सभी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस बार जीत हमारी होगी।" अखिलेश सिंह ने नए प्रदेश प्रभारी से संगठन में बदलाव और मजबूती की अपील की। उन्होंने कहा, "आप जिस तरह गुजरात में काम किए, उसी तरह बिहार में भी काम करें। हम आपके साथ खड़े रहेंगे।"


आपको बताते चलें कि इससे पहले भी बिहार कांग्रेस यह कह चूकाहैं कि बिहार में न कोई बड़ा भाई है, न कोई छोटा भाई है। सीट बंटवारा लोकसभा चुनाव में जीत के स्ट्राइक रेट के मुताबिक होगा। वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर सरकार बनी तो महिलाओं को ढाई हजार से भी अधिक राशि दी जा सकती है। हमारा लक्ष्य सबसे पहले सरकार बनाना है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें