ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: बिहार में एक और प्रमुख दल के उम्मीदवार का नामांकन रद्द, कांग्रेस की लग गई लॉटरी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में समस्तीपुर की रोसड़ा सीट से CPI प्रत्याशी लक्ष्मण पासवान का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। पासवान ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है, जबकि निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई को पारदर्शी बताया।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में छपरा के मढ़ौरा विधानसभा सीट से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह के बाद महागठबंधन के एक प्रमख दल के उम्मीदवार का नामांकन रद्द हो गया है हालांकि इस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से कांग्रेस के मन में लड्डू जरुर फूट रहे हैं।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में समस्तीपुर जिले की रोसड़ा विधानसभा सीट पर बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सीपीआई (CPI) के उम्मीदवार लक्ष्मण पासवान का नामांकन तकनीकी त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रपत्र 26 में गलती होने की वजह से यह कार्रवाई की गई। रोसड़ा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। 


इस सीट से महागठबंधन के दो घटक दल कांग्रेस और सीपीआई ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच सीट को लेकर कोई समझौता नहीं हो सका था। लक्ष्मण पासवान को 16 अक्टूबर को पार्टी सिंबल मिला था और उन्होंने 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन रद्द होने के बाद लक्ष्मण पासवान ने निर्वाचन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। 


उन्होंने कहा कि निर्वाचन पदाधिकारी ने सुबह 11 बजे तक फॉर्म में सुधार कर जमा करने को कहा था, और उन्होंने समय से पहले संशोधित फॉर्म जमा कर भी दिया था। इसके बावजूद उनका नामांकन यह कहकर अस्वीकृत कर दिया गया कि फॉर्म में अब भी त्रुटियां हैं। उनके नामांकन रद्द होने से महागठबंधन की स्थिति रोसड़ा सीट पर कमजोर मानी जा रही है। 


पहले ही कांग्रेस और CPI के बीच फ्रेंडली फाइट की स्थिति बनी हुई थी। अब CPI के बाहर होने से कांग्रेस को कुछ लाभ मिल सकता है, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं में असंतोष देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लक्ष्मण पासवान की दलित और मजदूर वर्ग में अच्छी पकड़ थी और उनके बाहर होने से इन वोटों पर असर पड़ सकता है।


नामांकन रद्द होने के बाद CPI समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि यह फैसला चुनाव आयोग को पुनर्विचार करना चाहिए। कई लोगों का आरोप है कि लक्ष्मण पासवान को जानबूझकर बाहर किया गया ताकि अन्य दल को फायदा मिल सके। CPI की जिला इकाई आगे की रणनीति पर विचार कर रही है।


वहीं, निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ किया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। किसी भी उम्मीदवार के साथ भेदभाव नहीं हुआ। जहां आवश्यक दस्तावेजों की कमी या त्रुटि पाई गई, उन नामांकनों को नियमों के अनुसार रद्द किया गया। उन्होंने कहा कि यह एक तकनीकी मामला है, जिसमें कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें