ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Bihar Election 2025: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए किया रोड शो, आरजेडी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत होने से बचा

Bihar Election 2025: सासाराम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं के साथ हल्की नोकझोंक की स्थिति बनते-बचते हालात काबू में रहे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: सासाराम विधानसभा क्षेत्र के तिलौथू में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के रोड शो में कुछ लोगों ने राजद का झंडा लहरा दिया। जिसके बाद हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचा। थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।


दरअसल, सासाराम विधानसभा क्षेत्र की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता तथा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह खुली जीप में रोड शो कर रहे थे, तो इसी बीच तिलौथू बाजार में कुछ राजद के कार्यकर्ता लालू प्रसाद की तस्वीर वाली राजद का झंडा लेकर पहुंच गए।


आरजेडी कार्यकर्ता लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए रोड शो में शामिल हो गए। इस दौरान थोड़ी देर के लिए स्थिति असहज हो गई। लेकिन थोड़ी सूझबूझ दिखाते हुए रोड शो में शामिल लोग तेजी से काफिले को सासाराम की ओर बढ़ा दिया। 


तिलौथू बाजार में कई जगह राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता अपने पार्टी का झंडा लेकर पवन सिंह के रोड शो में पहुंच गए। पवन सिंह के रोड शो में भारी भीड़ देखी गई। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए लोगों से वोट की अपील की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें