ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

Bihar Election 2025 : 'सिक्सर में छह गोली होती हैं ...', जानिए हरेक का क्या है मतलब; जीतन राम मांझी बोले– NDA की जीत तय है

बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए की जीत के अनुमान से गठबंधन के नेताओं में उत्साह है। इसी बीच जीतन राम मांझी ने चुटीले अंदाज में मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके छह उम्मीदवार सिक्सर की तरह हैं जो किसी भी कीमत पर जंगलराज की वापसी न

Bihar Election 2025 : 'सिक्सर में छह गोली होती हैं ...',  जानिए हरेक का क्या है मतलब; जीतन राम मांझी बोले– NDA की जीत तय है
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के आंकलन से एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है। ज्यादातर सर्वेक्षणों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया गया है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अपने चुटीले अंदाज में बिहार के मतदाताओं का आभार जताया है।


मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “सिक्सर में छह गोली होती हैं… और हमारे छह उम्मीदवार सिक्सर के उसी कारतूस जैसे हैं जो किसी भी क़ीमत पर बिहार जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगे। #पहली गोली जंगलराज पर… #दूसरी गोली भय और पक्षपात पर… #तीसरी गोली भ्रष्टाचार पर… #चौथी गोली दलित अत्याचारियों पर… #पांचवी गोली अपराध पर… #छठ्ठी गोली नफ़रत और अँधेरे पर… बिहार के विकास के लिए NDA तय है… धन्यवाद बिहार… धन्यवाद बिहार के मतदातागण…”


मांझी के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने एक ओर अपने दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के छह प्रत्याशियों की तारीफ की, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर भी तंज कसा। मांझी ने कहा कि बिहार ने इस बार विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में वोट दिया है।


एग्जिट पोल में NDA की बढ़त

मंगलवार को मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। ज्यादातर सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी महागठबंधन और जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन कमजोर बताया गया है।‘मेट्राइज एग्जिट पोल’ ने एनडीए को 147 से 167 सीटें, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। ‘दैनिक भास्कर सर्वे’ के अनुसार एनडीए को 145 से 160 सीटें और महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती हैं। ‘पीपल्स इनसाइट’ ने एनडीए को 133 से 148, महागठबंधन को 87 से 102 और जन सुराज को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान दिया है। वहीं ‘पीपल्स पल्स’ के सर्वे में एनडीए को 133 से 159, इंडिया गठबंधन को 75 से 101 और जन सुराज को 0 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।‘जेवीसी पोल’ ने एनडीए को 135 से 150 और महागठबंधन को 88 से 103 सीटें मिलने की संभावना जताई है। ‘पोलस्ट्रैट’ ने एनडीए को 133 से 148 सीटें और महागठबंधन को 87 से 102 सीटें दी हैं।


‘चाणक्य स्ट्रैटेजीज़’ के मुताबिक एनडीए को 130 से 138 सीटें, महागठबंधन को 100 से 108 सीटें और जन सुराज को कोई सीट नहीं मिलने की संभावना है। वहीं ‘पी-मार्क’ ने एनडीए को 142 से 162 सीटें, महागठबंधन को 80 से 98 और जन सुराज को 1 से 4 सीटें मिलने की बात कही है।


विपक्ष ने ठुकराए एग्जिट पोल

जहां एनडीए नेता इन आंकड़ों को जनता के भरोसे की जीत बता रहे हैं, वहीं विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने इन सर्वेक्षणों को ‘‘हकीकत से कोसों दूर’’ करार दिया है। राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं का कहना है कि असली नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे, तब साफ होगा कि जनता ने किसे चुना है।


NDA नेताओं का दावा – बहुमत से आगे की जीत

राज्य के मंत्री और हम नेता संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए भारी बहुमत से सरकार बना रही है। उन्होंने दावा किया, “हमें जितनी सीटें मिलेंगी, वह एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा होंगी।”कुल मिलाकर बिहार के एग्जिट पोल के नतीजों ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जहां एनडीए अपने अनुमानों से उत्साहित है, वहीं विपक्ष इन आंकड़ों को खारिज कर रहा है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ यह तय होगा कि बिहार की सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें