ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Congress: विधानसभा चुनाव से पहले 'कांग्रेस' ने किन जातियों पर किया फोकस, सभी जिलाध्यक्षों के कास्ट जानें...

Bihar vidhansabha election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव जारी है। 40 में से 21 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। इस बार छह जिलों में मुस्लिम जिलाध्यक्ष बनाए गए, जबकि भूमिहार जिलाध्यक्षों की संख्या घटी है।

bihar vidhansabha election 2025, बिहार कांग्रेस, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बिहार विधानसभा चुनाव, कांग्रेस संगठन फेरबदल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष, बिहार राजनीति, कांग्रेस जातीय समीकरण, बिहार में कांग्रेस बदला
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Congress:  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में फेरबदल का दौरा जारी है. पहले प्रदेश प्रभारी बदले गए, इसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई. अब सभी संगठन जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. चालीस में 21 जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. कई जगहों पर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है. चालीस संगठन जिलों में सबसे अधिक छह-छह जिलों में मुस्लिम-दलित समाज को प्रतिनिधित्व  दिया गया है. इस बार भूमिहार जिलाध्यक्षों की संख्या में थोड़ी कमी आई है, फिर भी 6 जिलों में यह जिम्मेदारी दी गई है. 

किस जिले में किस जाति के जिलाध्यक्ष बनाए गए....

अररिया में शाद अहमद (मुस्लिम) , दरभंगा में दयानंद पासवान (दलित), पूर्वी चंपारण- शशिभूषण राय (भूमिहार), गोपालंगज- ओमप्रकाश गर्ग (ब्राह्मण), कटिहार- सुनील यादव (यादव), किशनगंज- इमाम अली(मुस्लिम) मधेपुरा- सूर्यनारायण राम (दलित) मधुबनी- सुबोध मंडल (अति. पिछड़ा), मुजफ्फरपुर- अरविंद मुकुल (कायस्थ), पूर्णिया- बिजेन्द्र यादव( यादव) सहरसा- मुकेश झा( ब्राह्मण) समस्तीपुर- अबू तमीम( मुस्लिम), सारण- बच्चू प्रसाद बीरू (दलित) शिवहर- नूर बेगम) मुस्लिम) सीतामढ़ी- रकटू प्रसाद ( अति पिछड़ा) सिवान-सुशील कुमार यादव( यादव) सुपौल-सर्वनायारण मेहता( अति पिछड़ा) वैशाली- महेश प्रसाद राय (यादव), पश्चिम चंपारण - प्रमोद सिंह पटेल (कुर्मी), औरंगाबाद- राकेश कुमार सिंह ( राजपूत), अरवल-धनंजय शर्मा(भूमिहारा) बांका-कंचना सिंह( राजपूत), बेगूसराय -अभय कुमार सर्जंत( भूमिहार) भागलपुर- परवेज जमाल( मुस्लिम), भोजपुर-अशोक राम ( दलित) ,बक्सर -मनोज कुमार पांडेय (ब्राह्मण), गया- संतोष कुमार कुशवाहा( कुशवाहा), जहानाबाद- इश्तियाक आजम( मुस्लिम) , कैमूर- राधेश्याम कुशवाहा( कुशवाहा), खगड़िया- अविनाश कुमार अविनाश( दलित) , लखीसराय- अमरेश कुमार अनीस( भूमिहार), मुंगेर- अशोक पासवान( दलित), नालंदा- नरेश अकेला( अति पिछड़ा), नवादा-सतीश कुमार (भूमिहार), पटना शहर- शशि रंजन(यादव), पटना ग्रामीण-1 (भूमिहार), पटना ग्रामीण-2(पंजाबी), रोहतास- अमरेंद्र पांडेय( ब्राह्मण), जमुई- अनिल कुमार सिंह और शेखपुरा- प्रभात कुमार चंद्रवंशी( अ. पिछड़ी) जाति से आते हैं. 

इस बार छह जिलों में मुस्लिम जिलाध्यक्ष 

बता दें, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मई 2023 में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी. कांग्रेस कमेटी की ओर से बिहार के 39 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी. चौंकाने वाली बात है कि इसमें 66 प्रतिशत यानी कुल 26 जिला अध्यक्ष सवर्ण थे. इसमें सबसे अधिक भूमिहार जाति के 11, ब्राह्मण 8, राजपूत 6 और कायस्थ से एक जिला अध्यक्ष बनाया गया था. जबकि मुस्लिम से 5, यादव से 4, दलित से 3 और कुशवाहा जाति से एक जिला अध्यक्ष को चयन किया गया था. इस बार सबसे अधिक मुस्लिम-दलित-भूमिहार जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं.  2025 में कांग्रेस पार्टी ने अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, शिवहर, भागलपुर और जहानाबाद में मुस्लिम जाति से आने वाले नेताओं को जिलाध्यक्ष की कुर्सी दी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें