ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

bihar cabinet expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार...किन 'जातियों' को खुश करने की है रणनीति,जानें...

bihar cabinet expansion: नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है. भाजपा ने क्षेत्र और जाति का ख्याल रखते हुए नए नाम का चयन किया है.

bihar cabinet expansion, bihar cabinet vistar, नीतीश कैबिनेट का विस्तार, मंत्रिमंडल विस्तार, बिहार समाचार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, नीतीश कुमार,
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। आनन-फानन में कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जाति का पासा फेका है. अति पिछड़ी जातियों से लेकर अगड़ी जाति पर फोकस किया जा रहा है. 

भाजपा कोटे से जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनमें राजपूत,भूमिहार,वैश्य अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं. रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है. ये तेली जाति से आते हैं. वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे. ये अति पिछड़ी जाति में कैवर्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं. भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं. जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं. ये भूमिहार जाति से आते हैं.अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू  भी मंत्री बन रहे हैं. ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं. दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी भी मंत्री बन रहे हैं. ये वैश्य जाति से आते हैं. बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार मंत्री बन रहे हैं. ये कुशवाहा जाति से आते हैं

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा हो गया है. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें