ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Election : जमुई में RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई, शमशाद आलम के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा

जमुई में आरजेडी प्रत्याशी शमशाद आलम के समर्थकों की गुंडई से हंगामा, बिना अनुमति जुलूस निकाल BJP प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी, पुलिस ने हालात संभाले।

Bihar Election : जमुई में RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई, शमशाद आलम के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के बाहर हंगामा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election : विधानसभा चुनाव के बीच शुक्रवार को जमुई शहर में राजनीतिक तनाव उस समय चरम पर पहुंच गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी शमशाद आलम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के चुनाव कार्यालय के बाहर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा व नारेबाज़ी की।


चश्मदीदों के अनुसार, यह जुलूस बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के भाजपा कार्यालय के सामने से निकाला गया था। इस दौरान आरजेडी समर्थकों की भारी भीड़ ने  उन्मादी नारे लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ ने भाजपा के बैनरों और पोस्टरों को भी फाड़ दिया और कार्यालय के बाहर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक उग्र भीड़ भाजपा कार्यालय के सामने डटी रही और उकसावे भरे नारे लगाती रही। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्थानीय प्रशासन को तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। एसडीपीओ, थाना प्रभारी और कई वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई बार चेतावनी दी। पुलिस ने बाद में लाठियां फटकारकर भीड़ को पीछे हटाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।


घटना के बाद शहर के कुछ इलाकों में तनाव का माहौल देखा गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र भाजपा और आरजेडी दोनों कार्यालयों के आस-पास अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी माहौल में ऐसी घटनाएं आम जनता में डर पैदा करती हैं और लोकतांत्रिक माहौल को प्रभावित करती हैं।


जमुई एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। “जिस किसी ने भी कानून हाथ में लिया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस प्रशासन ने दोनों राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे संयम बरतें और किसी भी उकसावे वाली गतिविधि से बचें।


वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें भीड़ को भाजपा कार्यालय के सामने नारे लगाते और भगदड़ मचाते देखा जा सकता है। कुछ क्लिप्स में पुलिस को हालात संभालने में मशक्कत करते हुए भी देखा गया।


जमुई जैसी संवेदनशील सीट पर इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल को बिगाड़ सकती हैं और प्रशासन को सख्ती से पेश आना होगा ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। फिलहाल, जमुई में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया है और हर संभावित संवेदनशील क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें