ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Gopalganj news : गोपालगंज में इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल: दो पक्षों में चाकूबाजी, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Gopalganj news : गोपालगंज जिले के उचकागांव में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। चाकूबाजी में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Gopalganj news : गोपालगंज में इंस्टाग्राम पोस्ट पर बवाल: दो पक्षों में चाकूबाजी, एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Gopalganj news : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। मामूली दिखने वाला यह विवाद तब हिंसक रूप ले लिया जब दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना उचकागांव ब्लॉक के पास की है, जहां इंस्टाग्राम पर अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल को लेकर दो समूहों में बहस छिड़ गई थी। देखते ही देखते बहस गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।


घायलों की पहचान टुनटुन चौरसिया (30 वर्ष), सूरज चौरसिया (16 वर्ष), अंकित चौरसिया (13 वर्ष), सिंटू चौरसिया (18 वर्ष) और जितेंद्र चौरसिया (28 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। उचकागांव थाना की पुलिस और हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया, “इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिखे जाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट हुई थी। इसके बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”


स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी कुछ पुराना विवाद चल रहा था, जो सोशल मीडिया के बहाने फिर से भड़क गया। देर रात जब दोनों समूह आमने-सामने आए, तो माहौल गरम हो गया और बातों-बातों में झगड़ा मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


इस घटना के बाद उचकागांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने एहतियातन इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह की और अनहोनी न हो। वहीं, पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


फिलहाल गोरखपुर में सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न डालने की अपील की है और लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है।


यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि सोशल मीडिया पर की गई छोटी-सी टिप्पणी या आपत्तिजनक पोस्ट किस तरह हिंसा का कारण बन सकती है। पुलिस ने कहा है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें