ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

राजनीति में भ्रष्टाचार के पोषक हैं तेजस्वी यादव, 2025 विधानसभा चुनाव में राजद की दुर्गति तय- भाजपा

Bihar News: बिहार भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि बिहार के विकास को अदृश्य बताने वाले की आंखों पर भ्रष्टाचार का चश्मा लगा है.

bihar assembly election 2025, bihar news, bihar samachar, today bihar news,विधानसभा चुनाव 2025
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: राजनीति में भ्रष्टाचार के पोषक हैं तेजस्वी यादव. भाजपा ने कहा है कि बिहार के विकास को अदृश्य बताने वाले की आंखों पर भ्रष्टाचार का चश्मा लगा है. ऐसे में 2025 विधानसभा चुनाव में राजद की दुर्गति तय है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है.

सोशल मीडिया 'एक्स' पर किये गये पोस्ट पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि विकास क्या होता है, ये तेजस्वी यादव को कभी समझ में नहीं आ सकता। विकास को देखने के लिए आंखों पर से भ्रष्टाचार का चश्मा हटाना पड़ता है। लालू ने राजनीति में भ्रष्टाचार का मिलावट किया और तेजस्वी यादव राजनीति में भ्रष्टाचार के सबसे बड़े पोषक बन गये हैं।‌ मिश्र ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के विकास को अदृश्य बता रहे हैं, इसका मतलब है कि नेता प्रतिपक्ष की आंख और उनके दिमाग, दोनों में गड़बड़ी है। उन्हें या तो दिखता नहीं है, या फिर जो दिखता है, उसे समझते नहीं हैं। बिहार का विकास शहर से लेकर सुदूर गांवों में भी महसूस किया जा रहा। पूरे देश में बिहार के विकास का डंका बज रहा है। 2005 के बाद बिहार का कायाकल्प हो चुका है।

प्रभाकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की प्रगति यात्रा से आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचारियों की दुर्गति तय है। इसलिए प्रगति यात्रा ने तेजस्वी यादव की नींद उड़ा दी है। तेजस्वी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए यात्रा नहीं कर रहे, बल्कि अपनी खिसक चुकी राजनीतिक जमीन की तलाश में भटक रहे हैं, यही कारण है कि अपने आका के आतंक की भूमि सीवान में कार्यकर्ता संवाद के बहाने मत्था टेकने जा रहे हैं। लेकिन, इस चतुराई से भी उनकी विदाई नहीं रुकने वाली। 2025 में तेजस्वी की राजनीतिक विदाई तय है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें