ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar News: राजद की चिंता बढ़ाने ओवैसी आ रहे बिहार, 'ढाका' में जनसभा को करेंगे संबोधित

Bihar News:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का 3-4 मई को सीमांचल और ढाका में जनसभा कार्यक्रम तय। एआईएमआईएम की सक्रियता से राजद की चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है असर। जानिए पूरी खबर।

Bihar News,ढाका विधानसभा, रामा ऱंजीत सिंह,बिहार विधानसभा चुनाव 2025  ओवैसी बिहार दौरा  सीमांचल में एआईएमआईएम  असदुद्दीन ओवैसी जनसभा  बिहार चुनाव में राजद पर खतरा
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. सभी दल चुनावी तैयारी में जुटे हैं. ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. ओवैसी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. उनकी सनदर सीमांचल के साथ-साथ मुस्लिम बहुल इलाका ढाका पर भी है. ओवैसी के बिहार दौरे से मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की परेशानी बढ़ सकती है. क्यों कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सीमांचल में राजद को भारी नुकसान पहुंचाया था. इस दल के पांच कैंडिडेट चुनाव जीत गए थे. इसका सीधा नुकसान राजद को उठाना पड़ा था.  

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी 3-4मई को बिहार दौरे पर रहेंगे. 3 तारीख को सिीमांचल में जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले दिन अल्पसंख्यक बहुल इलाका पूर्वी चंपारण के ढाका में जनसभा को संबोधित करेंगे. 4 तारीख को ढाका हाई स्कूल मैदान में ओवैसी की जनसभा होगी. पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रंजीत ने बताया कि ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ढाका आ रहे हैं. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान व अन्य नेता मौजूद रहेंगे. 

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में अराजकता फैला रहे विदेशी आतंकियों को यह दिखाना है कि आज आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्म समाज एवं पूरा भारत एकजुट है. पार्टी के तिरहुत संगठन प्रभारी राणा रणजीत ने बताया कि पूरा देश अपने एकता का परिचय देते हुए आतंकवाद के खिलाफ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है, एवं विदेशी आतंकवादियों एवं उसके आकाओं को मिट्टी में मिलाने को लेकर पूरा भारत पूरे तौर पर इकट्ठा है. राणा रणजीत ने लोगों से आह्वान किया है की 4 मई को ढाका में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर अपने नेता का भाषण सुनें.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें