ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह का बेगूसराय दौरा, राहुल-लालू-तेजस्वी पर साधा जमकर निशाना पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा BIHAR NEWS : 'एक दिन एक घंटा एक साथ’, बिहार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान शुरू, गंगा तटवर्ती जिलों में पहुँचेगा स्वच्छता संदेश कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया New Rail Bridge Bihar: बिहारवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा यह पुल; तीन जिले के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा BIHAR NEWS : बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यमी योजना से अब तक 1.15 लाख से अधिक लाभुकों को मिला सहारा Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा

congress : विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बिहार कांग्रेस में फेरबदल,40 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति; इन्हें मिली पटना की जिम्मेदारी

congress : एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पटना शहरी जिला के जिलाध्यक्ष शशिरंजन को बनाया गया है जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष का नाम भी तय कर लिया गया है।

congress

02-Apr-2025 07:04 AM

By First Bihar

congress : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर हर राजनीतिक दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब बिहार कांग्रेस ने चुनावी साल में बड़ी फेरबदल की है। बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में बड़ी फेरबदल हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने  बिहार के सभी 40 सांगठनिक जिलों में नये सिरे से जिलाध्यक्ष और कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।


 एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पटना शहरी जिला के जिलाध्यक्ष शशिरंजन को बनाया गया है जबकि कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार को बनाया गया है। इसी तरह अररिया में शाद अहमद, कटिहार में सुनील यादव को अध्यक्ष और गुलाम शाहिद एवं सौरव कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।



 पूर्णिया में बिजेंद्र यादव, बांका में कंचना सिंह, भागलपुर में परवेज जमाल, मुंगेर में अशोक पासवान अध्यक्ष और इनामुल हक को कार्यकारी अध्यक्ष, खगड़िया में अविनाश कुमार अविनाश को अध्यक्ष एवं राजकिरण ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सूर्यनारायण मेहता सुपौल के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। राम नारायण गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष। 


वैशाली में महेश राय को जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं अक्षय शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पश्चिम चंपारण में प्रमोद सिंह पटेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष महानंदा यादव को बनाया गया है।भोजपुर जिले में अशोक राम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बेगूसराय में अभय कुमार, बक्सर में डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय और कैमूर में राधेश्याम कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


इसी तरह गया में संतोष कुमार कुशवाहा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है तो वहीं उदय मांझी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। जहानाबाद जिले में इश्तियाक आजम को अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं राम प्रवेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इधर, लखीसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीष को बनाया गया है। यहां कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरविंद कुमार को सौंपी गई है। नालंदा में नरेश अकेला तो वहीं नवादा में सतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतास जिले में अमरेंद्र पांडेय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो वहीं शेखपुरा में प्रभात कुमार चंद्रवंशी को जिलाध्यक्ष तथा रोशन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।