Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों कांग्रेस, राजद और सपा पर तीखा हमला बोला।
योगी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में तीन बंदर आ गए हैं — पप्पू, टप्पू और अप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता, और अप्पू सच सुन नहीं सकता। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशी दौरों के दौरान देश के खिलाफ बोलते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल में बिहार में नरसंहार और अराजकता फैली थी। योगी ने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार आई है, तबसे बिहार में शांति है। अब राज्य में कोई अराजकता या दंगा नहीं है अब मिथिला में सब चंगा है।





