ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: ‘राघोपुर में एक नहीं दो-दो जगह हेलिकॉप्टर उतारेंगे’ तेज प्रताप यादव का तेजस्वी को ओपन चैलेंज, राहुल गांधी को बताया रसोईया

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने अपने बड़े भाई तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि राघोपुर में दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतारकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें रसोईया होना चाहिए था।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर जा पहुंचा है। महागठबंधन और एनडीए के नेता एक दूसरे के ऊपर तीखे हमले बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जनशक्ति जनता दल ने दोनों ही गठबंधनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए राघोपुर रवाना होने से पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने बड़ी चुनौती दे दी है।


दरअसल, परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राह पकड़ ली है। विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वह खुद जेजेडी की टिकट पर महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से आरजेडी ने मुकेश रोशन को उम्मीदवार बनाया है। रविवार को तेजस्वी ने महुआ में तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार किया था और कहा था कि पार्टी से बड़ा उनके लिए कुछ नहीं है।


अब तेज प्रताप यादव ने भी तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने का एलान कर दिया है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ महुआ में दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतार कर चुनाव प्रचार करेंगे।


उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में हमारे भाई ने जाकर वहां चुनाव प्रचार किया। वहां का विधायक वहां के लोगों पर लाठी चार्ज करवा रहा है। सामाजिक न्याय का यह लोग बात करता है, इनका सामाजिक न्याय कहां गया। मैं अब राघोपुर में दो स्थानों पर हेलीकॉप्टर उतार के चुनाव प्रचार करूंगा।


वहीं राहुल गांधी के मछली पकड़ने पर तेज प्रताप ने कहा कि जिंदगी भर राहुल गांधी मछलियां पकड़ते रह जाएंगे और यह देश अंधकार मैं चला जाएगा। रोजगार की बात करते हैं रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मोटरसाइकिल चलाकर पॉल्यूशन फैलाते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि राहुल. जिंदगी भर मछली पकड़ते रह जाएंगे। उनको रसोईया होना चाहिए था, राजनीति में क्यों आ गए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें