Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दुर्गति के बावजूद लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राघोपुर से आरजेडी उम्मीदवार तेजस्वी यादव आखिरकार चुनाव जीत गए हैं। बीच में ऐसा लग रहा था कि तेजस्वी अपनी सीट तक नहीं बचा पाएंगे लेकिन आखिरी के दो राउंड में तेजस्वी यादव बड़े अंतर से आगे हुए और चुनाव जीत गए हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव को एक लाख से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के सतीश कुमार को करीब 14 हजार वोटों से पराजित कर दिया है हालांकि फिलहाल औपचारिक एलान होना बाकी है।
दोनों उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर चलती रही। कई बार ऐसा लगा कि तेजस्वी यादव चुनाव हार जाएंगे लेकिन आखिरी वक्त में नतीजे पलट गए और बीजेपी उम्मीदवार पिछड़ गए। वहीं तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार बलिराम सिंह रहे जबकि जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार महज 2371 वोट से चौथे स्थान पर रहे।





