ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन जंगलराज की पहचान’, वोटिंग के बीच अररिया में गरजे पीएम मोदी

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन ही जंगलराज की पहचान है।”

Bihar Election 2025
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। सीमांचल के अररिया में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर से विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के खिलाफ खूब हमला बोला।


प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आज बिहार को विकसित बनाने के लिए पहले चरण का वोट पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर बिहार के अलग-अलग कोने से शानदार तस्वीरें आ रही हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। माताएं-बहनें-बेटियां वोट के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रही हैं। बिहार के नौजवानों में भी अभूतपूर्व उत्साह है। मैं सभी मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं।


आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है - फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार। बिहार की इसी भावना के पीछे माताओं-बहनों की उम्मीदें हैं और नौजवानों के सपने हैं। नौजवानों, मोदी की ये गारंटी लिख कर रखो - आपका सपना ही, मोदी का संकल्प है। जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे। लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।


आज मैं आपको आपके वोट की ताकत बताता हूं। आपके दादा-दादी, नाना-नानी के एक वोट ने बिहार को सामाजिक न्याय की भूमि बनाया था। लेकिन, फिर 90 का दशक आया और बिहार पर RJD के जंगलराज ने हमला कर दिया। जंगलराज मतलब - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु-संस्कार, करप्शन और कुशासन। ये जंगलराज की पहचान है।


जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है। 1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया। सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लुटा गया। NDA की सरकार में नीतीश जी ने बहुत मेहनत से बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में नई तेजी आई है। पटना में IIT खुली है, बोधगया में IIM खुला है, पटना में AIIMS खुला है, दरभंगा AIIMS का काम तेजी से चल रहा है, अब बिहार में National Law University भी है, भागलपुर में IIIT भी है, बिहार में 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी स्थापित की गई हैं। ले


लेकिन, हमारे इन प्रयासों के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी है। वो चुनौती है घुसपैठियों की। NDA सरकार पूरी ईमानदारी से एक-एक घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर निकालने में जुटी है। लेकिन, ये RJD और कांग्रेस वाले घुसपैठियों को बचाने में जुटे हैं। ये घुसपैठियों को बचाने के लिए भांति-भांति के झूठ फैलाते हैं, लोगों को गुमराह करने के लिए राजनीतिक यात्राएं निकालते हैं।


कांग्रेस हो या RJD, इन्हें देश की सुरक्षा और आस्था से कोई मतलब नहीं है। इसलिए ये लोग हमारी आस्था और संस्कृति का भी अपमान करते हैं। कांग्रेस के नामदार बिहार आकर छठी मईया की पूजा को ड्रामा बताते हैं। ये छठी मईया का, हमारी आस्था का अपमान है। हमारी माताएं-बहनें छठी मईया की आराधना करती हैं तो इन्हें बुरा लगता है। मुझे विश्वास हो गया है कि बिहार की हमारी माताएं-बहनें समृद्ध बिहार बनाने का संकल्प ले चुकी हैं। और इसलिए वो कभी भी जंगलराज की वापसी नहीं होने देंगी, मेरा ये विश्वास अब पक्का हो चुका है।


कुछ दिनों पहले मैंने कांग्रेस और RJD के बीच चल रहे झगड़े की पोल खोल दी थी। ये पोल खुलने के बाद इनके बीच झगड़ा और बढ़ गया है। अभी हमने देखा कि कांग्रेस ने तो अब उप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को ही RJD के खिलाफ मोर्चे पर उतार दिया है। वो मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं और वो इसमें RJD के जंगलराज की ही पोल खोल रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जंगलराज में दलितों, महादलितों और अति पिछड़ों के साथ सबसे अधिक जुल्म हुआ है। अभी तो ये शुरुआत है, चुनाव परिणाम आने दीजिए, ये कांग्रेस और RJD के लोग एक-दूसरे के बाल नोंचने वाले हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें