ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Election 2025: भैंस पर बैठ वोट डालने पहुंचा मतदाता, लोगों से किया वोटिंग के लिए अपील

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान में वोटरों का उत्साह पहले चरण की तरह ही ऊंचा नजर आया। मंगलवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार में

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान में वोटरों का उत्साह पहले चरण की तरह ही ऊंचा नजर आया। मंगलवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग के दौरान राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। सुबह नौ बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान की शुरुआत में कुछ बूथों पर तकनीकी समस्याओं की वजह से थोड़ी रुकावटें आईं, लेकिन प्रशासन ने तुरंत समस्या का समाधान किया और मतदान सुचारू रूप से जारी रहा।


दरअसल, इस दौरान कई दिलचस्प और प्रेरणादायक तस्वीरें भी सामने आईं। बोधगया विधानसभा के फतेहपुर मध्य विद्यालय बूथ संख्या-260 पर एक मतदाता भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचे, जिससे आसपास के मतदाता हैरान रह गए। गयाजी जिले के फतेहपुर बूथ संख्या-227 और इमामगंज विधानसभा के बूथ संख्या-87 पर ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी के कारण मतदान में कुछ देर बाधा आई। 


वहीं, कटिहार जिले में मिचाईबारी स्थित इंदिरा गांधी पुस्तकालय और पिंक मतदान केंद्र पर मतदाता सुबह से ही पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए। वहीं, आंख से दिव्यांग जमाल हुसैन ने मतदान कर दिखाया कि किसी भी शारीरिक अक्षमता के बावजूद लोकतंत्र में भागीदारी संभव है।


वहीं, किशनगंज के बालिका उच्च विद्यालय डुमरिया वार्ड नंबर-30 बूथ संख्या-325 पर लंबी कतारें देखी गईं, जहां 90 वर्षीय शांति देवी ने अपने मत का प्रयोग किया। बांका जिले में दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान के लिए पहुंचे। सासाराम जिले में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान समय पर शुरू हुआ, हालांकि बूथ संख्या-70 पर ईवीएम मशीन में खराबी आने से लगभग आधा घंटा विलंब हुआ। इस पूरे दृश्य ने यह साबित किया कि बिहार के मतदाता हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


निर्वाचन आयोग ने सभी बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी, तकनीकी सहायता और सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मतदाता विविधता, उम्र, और सामाजिक पृष्ठभूमि के बावजूद लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बिहार में मतदान का जोश हर वर्ग में समान रूप से दिखाई दे रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें