ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला

Bihar Election 2025: बेतिया के नरकटियागंज में खेसारी लाल यादव के रोड शो के दौरान प्रसव पीड़ा में तड़पती मरीज महिला की मदद नहीं हो पाई. महिला करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बड़ी खबर बेतिया से है, जहां नरकटियागंज में आरजेडी प्रत्याशी दीपक यादव के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान इंसानियत शर्मसार होती नजर आई। भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के रोड शो के बीच एक एंबुलेंस में गंभीर मरीज करीब 45 मिनट तक तड़पती रही, लेकिन रोड शो की भीड़ और शोर में किसी ने ध्यान नहीं दिया।


जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा से जूझ रही नरकटियागंज निवासी सूफिया देवी को अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया था। लेकिन रोड शो के कारण नरकटियागंज चीनी मिल मोड़ के पास ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। एंबुलेंस का सायरन लगातार बजता रहा, पर भीड़ में फंसे आरजेडी नेताओं और समर्थकों ने कोई रास्ता नहीं दिया।


सूत्रों के मुताबिक, करीब 45 मिनट तक सूफिया देवी एंबुलेंस में ही तड़पती रहीं। जब रोड शो आगे बढ़ा, तब जाकर एंबुलेंस किसी तरह जीएमसीएच की ओर रवाना हो सकी। सवाल यह उठता है कि क्या राजनीतिक रैली और वोट हासिल करने की होड़ में किसी की जान की कीमत इतनी सस्ती हो गई है?

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें