ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई में पुलिस का बड़ा एक्शन. आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख रुपए नकद जब्त. वोटिंग से पहले बड़ी रकम मिलने से हड़कंप.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जमुई पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। झाझा विधानसभा क्षेत्र के राजल कला गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।


झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि झाझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में नकदी रखी गई है। सूचना के आधार पर एसएसटी टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान महेंद्र यादव के घर से 32 लाख 42 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान महेंद्र यादव इस रकम के स्रोत के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। पुलिस के अनुसार, महेंद्र यादव की पत्नी आशा कार्यकर्ता हैं और महेंद्र यादव कीर्तन-भजन गाने का कार्य करते हैं। 


इतनी बड़ी राशि उनके घर से मिलने पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह मामला राजनीतिक फंडिंग या चुनावी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। हालांकि अब तक किसी राजनीतिक संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें