ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: चुनाव से पहले महागठबंधन की आज अहम बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा...क्या तेजस्वी होंगे CM फेस?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर आज यानी गुरुवार को पटना में महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होगी। जिसमें आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे।

Bihar Election 2025
चुनाव से पहले महागठबंधन की आज अहम बैठक
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: इस साल के अंत में होने जा रहे बिहार चुनाव को लेकर आज यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को पटना में विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे। इस बैठक में सीट शेयरिंग, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर बात होगी।। 


दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल, विकास इंसान पार्टी के प्रमुख नेता सीट बंटवारा, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे। राजद का कहना है कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी।  


सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा और अन्य चुनावी अभियानों को लेकर समन्वय समिति बनाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि एक-एक सीट को लेकर सभी दलों के प्रमुख नेता आपस में चर्चा कर रणनीति बनाएंगे। एक-दूसरे दल के संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। यह ध्यान रखा जाएगा कि पिछले विधानसभा चुनाव वाली गलती इस बार ना दुहराई जाए। महागठबंधन में सीटों के बंटवारा आसन नहीं रहने वाला। कुल 243 में से आरजेडी डेढ़ सौ सीटें लड़ना चाहती है।


वहीं दो दिन पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगी। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने जा रही है। वहीं महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कुछ नहीं कहा। तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 अप्रैल को पटना में बैठक होगी। इसके बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें