ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: बिहार में फिर से NDA सरकार! एग्जिट पोल में BJP से अधिक JDU की सीटें, इतनी सीटों पर मिली बढ़त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक एनडीए को बढ़त मिलने की संभावना है, जबकि फाइनल नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आखिरी चरण की वोटिंग 11 नवंबर, 2025 को संपन्न हो गई। इसके बाद विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। इन आंकड़ों के माध्यम से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बन सकती है। हालांकि, फाइनल नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


एक एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, जेडीयू को 67–75 और बीजेपी को 65–73 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एक अन्य एग्जिट पोल के आंकड़े के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 70–75 और जेडीयू को 52–57 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। उस समय चिराग पासवान के कारण नीतीश कुमार को कई सीटों पर नुकसान हुआ था। इस बार चिराग पासवान की पार्टी ने एनडीए के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा है, जिससे नीतीश कुमार को इसका फायदा मिल सकता है।


2020 के बिहार चुनाव में महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल 75, कांग्रेस 19, सीपीआई(एमएल) 12, सीपीआई 2, सीपीआईएम 2 सीटों पर जीत मिली थी। एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीतीं। वहीं एनडीए के अंतर्गत, बीजेपी 74, जेडीयू 43, वीआईपी 4 और हम 4 सीटों पर सफल रही थी। उस चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी थी।


जानकारों का कहना है कि पिछले चुनावों में अधिकांश एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। 2020 में कई सर्वे एजेंसियों ने अनुमान लगाया था कि महागठबंधन की सरकार बनेगी, लेकिन नतीजे इसके विपरीत आए। इसलिए, इस बार भी एग्जिट पोल को अंतिम नतीजा मानने से पहले सतर्क रहना जरूरी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें