ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कितनी लगती है फीस, जानिए.. कैसे कर सकते हैं नॉमिनेशन?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज शाम 4 बजे होगा। जानें चुनाव लड़ने के नियम, फीस, नामांकन की प्रक्रिया और किन शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त आज शाम 4 बजे से चुनाव का शेड्यूल जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बिहार विधानसभा चुनाव 22 नवंबर 2025 से पहले संपन्न कराए जाएंगे, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल इसी दिन समाप्त हो रहा है।


क्या आप जानते हैं कि एक आम नागरिक भी चुनाव लड़ सकता है? भारतीय संविधान हर नागरिक को चुनाव लड़ने का अधिकार देता है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें और प्रक्रियाएं तय की गई हैं। बहुत कम लोगों को पता होता है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है।


सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 10 हजार और SC/ST वर्ग के उम्मीदवार के लिए पांच हजार रुपए सिक्योरिटी के तौर पर डिपॉजिट कराने पड़ते हैं। यह डिपॉजिट नामांकन पत्र दाखिल करते समय जमा करना होता है। यह व्यवस्था जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत लागू है। अगर किसी उम्मीदवार को बहुत कम वोट मिलते हैं, तो यह राशि जब्त कर ली जाती है। लेकिन यदि उम्मीदवार को पर्याप्त वोट मिलते हैं, तो यह राशि वापस की जा सकती है।


चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसके तहत उम्मीदवार को एक नामांकन फॉर्म भरना होता है जिसमें पूरा नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, संपत्ति का विवरण, यदि कोई आपराधिक मामला लंबित हो तो उसकी जानकारी देना अनिवार्य होता है।


राजनीतिक पार्टी से उम्मीदवार होने पर केवल 1 प्रस्तावक की जरूरत होती है। स्वतंत्र उम्मीदवार होने पर कम से कम 10 प्रस्तावक जरूरी हैं, और सभी को उसी विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए। नामांकन दाखिल करने के बाद, रिटर्निंग ऑफिसर उम्मीदवार के सभी दस्तावेजों की जांच करता है। 


अगर सभी विवरण सही पाए जाते हैं, तो नामांकन स्वीकृत कर लिया जाता है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत पूरी तरह से गर्म है। आज शाम जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, जिसके बाद चुनावी सरगर्मियां और भी तेज़ हो जाएंगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें