Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव मोड में है। चुनाव से पहले वोटर पुननिरीक्षण एक बड़ा विवाद चल रहा है। जिस कारण भारतीय जनता पार्टी पर इंडिया गठबंधंन ने वोट चोरी का आरोप भी लगया गया है। इस आरोप- प्रत्यारोप के बीच अब वोटरों को प्रेरित करने के लिए एक नया अभियान की शुरु करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को वोट के लिए शुभंकर के माध्यम से भी प्रेरित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से राज्यस्तरीय शुभंकर (मस्कट) प्रतियोगिता का अयोजन किया जा रहा है। इसमें राज्यभर से प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि शामिल होने की अंतिम तिथि 20 सितंबर है।
उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का कहना है कि इस बार के निर्वाचन के लिए कोई आकर्षक शुभंकर तैयार किया जाएगा। शीर्ष तीन शुभंकर को लगभग 25, 15 और 10 हजार रुपए की राशि इनाम के रूप में दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता का आयोजन स्वीप अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।
वहीं, स्वीप अभियान में ही मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए इसे बनवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत एक कार्टून चरित्र, रंगीन चित्र, डिजिटल ग्राफिक अथवा कोई नया प्रतीक बना सकते हैं। इसमें किसी भी आयुवर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं।





