ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar Assembly Election 2025: पटना में महागठबंधन की अहम बैठक आज, सीट शेयरिंग सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में होगी। इस बैठक में पहली बार औपचारिक रूप से सीटों को लेकर बातचीत की जाएगी।

Bihar Assembly Election 2025
पटना में महागठबंधन की अहम बैठक आज
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज यानी (24 अप्रैल, 2025) को दोपहर एक बजे से कांग्रेस दफ्तर (सदाकत आश्रम) में महागठबंधन की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में महागठबंधन के सभी 6 दल शामिल होंगे।


17 अप्रैल को आरजेडी कार्यालय में हुई बैठक के बाद सदाकत आश्रम में आज दूसरी बैठक होने जा रही है। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, सीपीआईएमएल, सीपीआई और सीपीएम के नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य भी रहेंगे। 


इस बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा हो जाएगी। अध्यक्ष के अलावा समन्वय समिति में 12 सदस्य होंगे। घटक छह दलों से दो-दो सदस्य रहेंगे। बैठक में औपचारिक रूप से सीट शेयरिंग पर बातचीत हो सकती है। सीट बंटवारे में दलों के पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाना है इस पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही बैठक में चुनावी रणनीति पर भी मंथन होगा।


मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में पहली बार सीटों को लेकर औपचारिक बातचीत की जाएगी और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने पर चर्चा होगी। बैठक के बाद सभी नेता संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता भी करेंगे। महागठबंधन की बैठक में आरजेडी-कांग्रेस, वीआईपी और वामदलों के बीच सीट शेयरिंग को काफी कुछ फाइनल हो सकता है। बैठक के दौरान कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के जरिये ही महागठबंधन के अंदर सीटों से लेकर चुनाव की रणनीति भी बनाई जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सीएम फेस पर चर्चा होगी? इसको लेकर अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। क्या महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी हैं इसका औपचारिक ऐलान होगा या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें