ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Election 2025: बिहार में योगी के अधिकारी करवाएंगे चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश

Bihar Election 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उत्तर प्रदेश काडर के 31 आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त कर पटना जाने का आदेश दिया है।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उत्तर प्रदेश काडर के 31 आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त कर पटना जाने का आदेश दिया है। चुनाव के दौरान आयोग विभिन्न राज्यों से पर्यवेक्षक बुलाकर नियुक्त करता है, जो उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों द्वारा आचार संहिता का पालन, चुनावी खर्च पर नजर रखने और आम लोगों की शिकायतों का समाधान करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। यूपी के आईएएस अधिकारियों को गुरुवार, 16 अक्टूबर को बिहार में रिपोर्ट करना है। वे मतदान प्रक्रिया की निगरानी, मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और निष्पक्ष मतदान कराने का काम करेंगे।


पहले चरण के लिए 16 आईएएस अधिकारियों को बिहार भेजा गया है, जिनमें अजय कुमार शुक्ला, बलकार सिंह, चैत्रा वी, ओम प्रकाश, सेल्वा कुमारी जे, अमित सिंह बंसल, भानु चन्द्र गोस्वामी, प्रांजल यादव, उदय भानु त्रिपाठी, अनामिका सिंह, भवानी सिंह खंगारोत, गौरी शंकर प्रियदर्शी, जीएस नवीन कुमार और राज शेखर शामिल हैं। ये अधिकारी मतदान केंद्रों, मतदाता सूची, मतदान सामग्री और अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


दूसरे चरण के लिए यूपी के 15 आईएएस अधिकारियों को बिहार भेजा जा रहा है, जिन्हें 19 अक्टूबर को रिपोर्ट करना है। बिहार में इस समय नामांकन का दौर चल रहा है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा।


निर्वाचन आयोग के अनुसार, पर्यवेक्षक उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के गतिविधियों पर नजर रखेंगे, आचार संहिता का उल्लंघन रोकेंगे और चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा वे मतदाताओं की शिकायतों का निपटारा करेंगे और चुनावी हिंसा या अनियमितताओं को रोकने में भी मदद करेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।


इससे पहले राजनीतिक तैयारियों के तहत, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे और महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार शुरू करेंगे। उनके सक्रिय प्रचार और संगठनात्मक रणनीति के साथ बिहार में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें