Bihar Bidhansabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गयी है। दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव होगा। मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गयी है।
बहुजन समाज पार्टी ने ऐलान किया है कि वो 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव वो अकेले लड़ेगी। बिहार में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। बिहार के सभी 243 सीटों पर बसपा अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है।
आगामी चुनाव को लेकर बसपा के पार्टी दफ्तर में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी किसी भी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
बहुजन समाज पार्टी अकेले बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के नेता अब यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में BSP की सरकार बनेगी। क्योंकि बिहार की जनता एनडीए से ऊब चुकी है अब नए विकल्प की तलाश की जा रही है।





