ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Assembly Election 2025: बिहार BJP की एक और बड़ी प्लानिंग, नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों की लगी विशेष ड्यूटी..मोदी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री भी आ रहे पटना

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. भाजपा केंद्रीय बजट को भूनाने में जुट गई है. सभी मंत्रियों को विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई गई है.

bihar assembly election 2025, bihar news, bihar samachar, today bihar news,विधानसभा चुनाव 2025
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly Election 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा का मनोबल और बढ़ गया है. दिल्ली के बाद अब बिहार की बारी है. अक्टूबर-नवंबर महीने में बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं. लिहाजा बीजेपी चुनावी तैयारी में जुट गई है. प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को बिहार दौरे पर आने वाले हैं, इस दौरान करोड़ों की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इस बीच पार्टी ने केंद्रीय बजट को भुनाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली है. केंद्रीय मंत्रियों से लेकर नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों को बड़ा टास्क दिया है. इसी महीने सभी मंत्री राजधानी से लेकर जिला मुख्यालयों में जायेंगे. 

सभी मंत्री जिला मुख्यालय में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का जिला स्तर पर संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन से पहले एनडीए घटक दलों के सभी पांच दलों के प्रवक्ता संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर रहे. इसके बाद जिला स्तरीय सम्मेलन में घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे. इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी एक और नया कदम उठाने जा रही है. इसके लिए सभी मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जा रही है. केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार सरकार के मंत्री जिलों में जाकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. 


केंद्रीय बजट को भूनाने की कोशिश 

केंद्रीय बजट को अब बिहार में भूनाने की कोशिश है. बीजेपी नेतृत्व ने जिला स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कर बजट के बारे में बताने को कहा है. भाजपा ने अपने नेताओं से कहा है कि बजट की खास बातों को जनता के बीच ले जाएं. केंद्रीय बजट में बिहार के लिए जो खास घोषणाएं की गई हैं, उस बारे में जानकारी दें. बताएं कि केंद्र सरकार बिहार के लिए कितना काम कर रही है. बजट में गरीब तबके से लेकर मध्यम वर्ग के लिए खास है. आयकर में छूट देने से लेकर अन्य बातों के बारे में जनता को बताएं. इसके लिए जिला मुख्यालय में जाकर प्रेस कांफ्रेंस करें. 


केंद्रीय नेतृत्व के आदेश के बाद बिहार बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है. केंद्रीय बजट की खास बातों को बताने के लिए मंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी पटना आ रहे हैं. वे राजधानी में 18 फरवरी को केंद्रीय बजट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसके अलावे जीतनराम मांझी भी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री चाहे वे भाजपा के हों या जदयू के, अपने प्रभार वाले जिले में जाकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इस दौरान बिहार भाजपा के नेता भी साथ रहेंगे.    


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें