Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खाली पड़े बोर्ड-निगम-आयोग में राजनैतिक नियुक्तियां की जा रही है. इसी कड़ी में आज राज्य सरकार ने आज शनिवार को खाद्य आयोग और अति पिछड़ा आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है.
बिहार सरकार ने अति पिछड़ा आयोग का गठन किया है . अति पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग के लिए नवीन कुमार आर्य को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाया गया है. वही मधुबनी के रहने वाले केदारनाथ भंडारी को सदस्य बनाया गया है. जबकि गया कि अमित कुमार को सदस्य के पद पर नियुक्ति की गई है. यह नियुक्ति 3 वर्षों के लिए है. हालांकि इस आयोग में अध्यक्ष व चार सदस्य हो सकते हैं,लेकिन सरकार ने सिर्फ दो सदस्यों की नियुक्ति की है.





