ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

वैशाली में मुखिया और पैक्स अध्यक्ष के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज सामने आया

वैशाली के माधोपुर राम पंचायत में 50 से अधिक बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष और मुखिया के घर पर फायरिंग की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली में सराय थाना क्षेत्र के माधोपुर राम पंचायत के मुखिया के घर पर 50 से अधिक अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है। इस घटना से मुखिया का परिवार दहशत में है।घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जब माधोपुर राम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रियांशु कुमार उर्फ विक्की सिंह के आवास करीब 50 अज्ञात लोग जो 18-20 मोटरसाइकिलों पर सवार थे,


अचानक दरवाजे पर पहुँचकर गाली-गलौज की और पैक्स अध्यक्ष को बाहर बुलाया।मुखिया पुत्र सह पैक्स अध्यक्ष जैसे ही बाहर निकले बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी।जिसके बाद घर के अंदर भागकर मुखिया पुत्र और पैक्स अध्यक्ष ने अपनी जान बचाई।इसी बीच वहाँ से गुजर रहे एक स्थानीय युवक जिसे हमलावर विक्की सिंह का आदमी समझ बैठे उसे भी मारने का प्रयास किया गया। उस युवक पर भी फायरिंग की गई हालांकि वह मौके से जान बचाकर भाग निकला।


वहीं भीड़ जुटता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए कोयला मोहन गांव की ओर भाग निकले।इधर घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है और घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने खोखा बरामद किया है।हालांकि इस हमले के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन हमला सुनियोजित प्रतीत होता है अशंका जाहिर की जा रही है कि घटना राजनीतिक रंजिश,आपसी दुश्मनी जैसे कारण हो सकते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें