ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात आया कॉल

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले का है, जहां बदमाशों ने आरजेडी के एक विधायक को फोन कर हत्या की धमकी दी है। घटना शुक्रवार देर रात की

RJD विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, देर रात आया कॉल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले का है, जहां बदमाशों ने आरजेडी के एक विधायक को फोन कर हत्या की धमकी दी है। घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसके बाद विधायक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वो नंबर भी नोट कर लिया है जिससे विधायक को धमकी मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है। 



दरअसल,  वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि डॉ मुकेश रौशन को बदमाशों ने अनजान नंबर से फ़ोन किया और जान से मार देने की धमकी दी। फोन पर धमकी मिलने के बाद वे काफी सहम गए थे। उन्होंने एसपी मनीष को इसकी सूचना दे दी। आपको बता दें, मुकेश रौशन आरजेडी के नेता हैं। 



नगर थानाध्यक्ष को मामले की जांच का ज़िम्मा दिया गया है। मुकेश रौशन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देंगे। उन्होंने बताया कि फोन कर दो अलग-अलग नंबरों से एक ही शख्स ने कॉल किया था। हर बार उसने मुझे धमकी दी कि तुम्हे जान से मार देंगे। उन्होंने पुलिस को दोनों नंबरों की जानकारी दे दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें