ब्रेकिंग
रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

Bihar News: UP विजिलेंस टीम की बिहार में रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी

Bihar News: भागलपुर में यूपी विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य आपूर्ति विभाग के लिपिक गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश की विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भागलपुर में छापेमारी की है। यह कार्रवाई यूपी के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है। 


यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में रेड की, जहां गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम से फ्लैट आवंटित बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान टीम कई अहम दस्तावेजों और कागजातों की गहन जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि गगन सिंह पर अपनी ज्ञात आय से करीब 300 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की गई थी जिसके बाद न्यायालय से संपत्ति सर्चिंग का आदेश जारी किया गया।


जानकारी के अनुसार, गगन सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी हैं। विजिलेंस टीम ने बांका स्थित उनके पैतृक गांव के साथ-साथ देवघर में भी छापेमारी की है। वहीं भागलपुर स्थित फ्लैट में फिलहाल किराएदार रह रहे थे, जिनसे यूपी विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर ने पूछताछ की।


हालांकि यूपी विजिलेंस टीम ने मीडिया से इस कार्रवाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान यूपी विजिलेंस टीम के साथ भागलपुर के तिलकामांझी थाना की स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और पूरी कार्रवाई में सहयोग किया। फिलहाल जांच जारी है और विजिलेंस की इस कार्रवाई में आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें