ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

ट्रक ड्राइवर से पैसे लेते पुलिस का वीडियो हुआ वायरल, ट्रक पर बैठे खलासी ने बना डाला वीडियो

GAYA:- बिहार पुलिस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे थाने में पैसे लेने का मामला हो या सड़कों पर वाहनों से वसूली का मामला कार्रवाई के बावजूद भी पुलिस कर्मी अपनी आदतों से ब

ट्रक ड्राइवर से पैसे लेते पुलिस का वीडियो हुआ वायरल, ट्रक पर बैठे खलासी ने बना डाला वीडियो
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA:- बिहार पुलिस हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे थाने में पैसे लेने का मामला हो या सड़कों पर वाहनों से वसूली का मामला कार्रवाई के बावजूद भी पुलिस कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आते और कमाई करने में पीछे नहीं रहते। जिस तरह से ये पैसे की वसूली करते दिखाई देते है उसे देखकर लगता है मानों इन्हें किसी का डर नहीं...ताजा मामला गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के एनएच-2 का है जहां सूर्यमंडल चेक पोस्ट पर भी ट्रक ड्राइवर से वसूली किए जाने का एक वीडियो सामने आया है।

इस चेक पोस्ट पर रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती है जहां चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी खुल्लेआम पैसे की उगाही करते है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो ट्रक के खलासी ने बनाया है। ट्रक ड्राइवर से जब पैसे की वसूली हो रही थी तभी पास बैठे खलासी ने पुलिस का वीडियो बना लिया और उसे लोगों को शेयर कर दिया। फिर क्या था यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। वायरल हुए इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस कर्मी पहुंचते है और दो सौ रुपये लेकर ट्रक को रवाना करते है वही सड़क की दूसरी ओर से भी कुछ पुलिस कर्मी वाहन चालकों से पैसे ले रहे हैं।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें