ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

थावे मंदिर चोरी कांड: प्यार, धोखा और साजिश का जाल, लव एंगल से जुड़ा करोड़ों की चोरी का मामला; मोहिनी से शुरू हुआ सारा खेल

Bihar Crime News: गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी की जांच में प्रेम, पहचान बदलने और अंतरराज्यीय साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में लगातार नए राज सामने आ रहे हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: गोपालगंज से सामने आई थावे दुर्गा मंदिर की करोड़ों रुपये की चोरी की घटना अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रेम, पहचान बदलने, धोखे, धर्म और संगठित अंतरराज्यीय साजिश की कहानी बनती जा रही है। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस सनसनीखेज कांड की परतें खुलती जा रही हैं।


डांसर मोहिनी से शुरू हुआ पूरा खेल

पुलिस जांच के अनुसार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली डांसर मोहिनी एक कार्यक्रम के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर पहुंची थी। वहीं उसकी मुलाकात गाजीपुर निवासी दीपक राय से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसी दौरान मोहिनी ने दीपक की मुलाकात अपने कथित पति इजमामुल आलम से कराई, जो मोतिहारी का रहने वाला बताया जा रहा है।


पहले से रची गई थी साजिश

पुलिस का कहना है कि 10 और 11 दिसंबर की रात थावे दुर्गा मंदिर की गुप्त रूप से रेकी की गई थी। इसके बाद 17 दिसंबर की रात चोरी को अंजाम दिया गया। इस पूरी साजिश में दीपक राय और इजमामुल आलम की भूमिका अहम रही। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक पूर्व नियोजित अंतरराज्यीय चोरी थी।


जांच भटकाने की कोशिश और अफवाहें

दीपक राय की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर धर्म और प्रेम से जुड़ी कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं, ताकि जांच को भटकाया जा सके। हालांकि, पुलिस मुठभेड़ के बाद जब इजमामुल आलम को गिरफ्तार किया गया, तो मामले की कई अहम कड़ियां सामने आने लगीं।


लव एंगल और पहचान बदलने का आरोप

पूछताछ के दौरान मोहिनी ने दावा किया कि इजमामुल ने नाम और धर्म बदलकर उससे शादी की थी और बाद में उसे धोखा दिया। अब मोहिनी अपने ही कथित प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।


गिरोह में और लोग भी शामिल

गोपालगंज पुलिस का मानना है कि इस गिरोह में कुल 4 से 5 लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मोहिनी भोजपुर, बक्सर, बलिया और गाजीपुर में कार्यक्रम करने जाती थी, इन्हीं यात्राओं के दौरान आरोपियों के बीच संपर्क बना और थावे मंदिर चोरी की साजिश रची गई।


थावे मंदिर की सुरक्षा होगी और मजबूत

इस हाई-प्रोफाइल चोरी के बाद पुलिस ने मंदिर समिति को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। थावे गोलंबर से मंदिर परिसर तक और आसपास के इलाकों में 16 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके। फिलहाल, थावे मंदिर चोरी कांड की कहानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी और इस मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें