ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

सिवान: शराब की छापामारी कर लौट रही थी पुलिस, अपराधियों से हुई मुठभेड़ में एक जवान की मौत

SIWAN: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद अपराधियों का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला सीवान का है, जहां बीती रात को शराब की छापामारी से लौटने के क्रम में पुलिस और अपराधियों

सिवान: शराब की छापामारी कर लौट रही थी पुलिस, अपराधियों से हुई मुठभेड़ में एक जवान की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SIWAN: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद अपराधियों का मनोबल चरम पर है। ताज़ा मामला सीवान का है, जहां बीती रात को शराब की छापामारी से लौटने के क्रम में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस के एक जवान की स्पॉट डेथ हो गई। मृतक जवान बाल्मीकि यादव हैं। 




घटना सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मंगलवार की रात सिसवन थाना थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने चार जवानों के साथ ग्यासपुर गांव में शराब की छापेमारी करने गए थे। पुलिस ने ग्यासपुर गांव के पास एक घर में छापेमारी भी की। वहीं लौटने के दौरान बाजार के पास कुछ बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। 




इस घटना में पुलिस जवान बाल्मीकि यादव को गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, गांव का एक शख्स भी इस घटना की चपेट में आ गया और उसे गोली लग गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित अपने घर के बाहर सोया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें