ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

बिहार : सनकी शख्स ने अपने दो बच्चों की हत्या की, पत्नी को भी चाकू मारकर किया घायल

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक बाप ने अपने दो मासूम बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सनकी ने अपनी पत्नी को भी चाकू म

बिहार : सनकी शख्स ने अपने दो बच्चों की हत्या की, पत्नी को भी चाकू मारकर किया घायल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले से दिल दहलाने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक बाप ने अपने दो मासूम बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सनकी ने अपनी पत्नी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शख्स नेपाल से अपनी पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने सीतामढ़ी लाया था। यहां उसने तीनों को चाक़ू मार दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई।  



घटना डुमरा थाना क्षेत्र के बरहरवा फोरलेन के पास की है। जानकारी के मुताबिक हत्यारा नेपाल के गौशाला का रहने वाला है। उसने इस घटना को आखिर क्यों अंजाम दिया गया है इसका कोई कारण अब तक सामने नहीं आया है। बताया जा था है कि हत्या करने वाले का नाम रोशन साह है जो नेपाल का रहने वाला है। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घुमाने के बहाने (इंडिया) सीतामढ़ी में लाकर उनकी हत्या कर दी। 



हत्या की वारदात वाली जगह पर उसने दो पुआल के टाल में भी आग लगा दी है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद सनकी शख्स मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 साल का बेटा और 4 साल की बेटी शामिल है। आज अहले सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों की नजर दो मासूम बच्चों के डेड बॉडी पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें