ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

Bihar Crime News: बिहार में डबल मर्डर से सनसनी, दो युवकों की गोली मारकर हत्या; बदमाशों ने दोनों के चेहरे पर दागी गोलियां

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के ध्रुमनगर में शनिवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रविवार सुबह शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच में जुट गई है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार सुबह डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के ध्रुमनगर गांव की है, जहां दो युवकों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात शनिवार देर रात की बताई जा रही है। 


रविवार तड़के जब स्थानीय लोग टहलने निकले, तो ध्रुमनगर के बंसवारी इलाके में दोनों युवकों के शव मिले। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतकों की पहचान ध्रुमनगर निवासी दिलीप कुमार और भल्ली गांव निवासी राजेश पासवान के रूप में हुई है। दोनों युवक रुपौली रुपहरा पंचायत के रहने वाले थे।


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के चेहरे पर गोली मारी गई, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी और चेहरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस निर्मम हत्या से गांव में गहरा आक्रोश है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


साथ ही, फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच से अहम सुराग मिलने की संभावना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें