ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़

Bihar Crime News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं वहीं दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग के पुलिस टीम पर ग्रामीणों से जानलेवा हमला कर दिया है. जहां आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए है. 


तरियानी थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद बताया कि तरियानी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग के टीम पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया है. जहां उत्पाद विभाग के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है वही ग्रमीणों ने इट पत्थर से हमला किया है. जहां गाड़ी के सीसा टूट गयी है. ओर दो वाहन में ओर चीज क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. वही इस घटना में 7 पुलिसकर्मी घायल गए है. 


छापेमारी टीम शिवहर व मुज़फ्फरपुर दो जिला की टीमें शामिल थीं. उत्पाद विभाग के दरोगा सुदामा कुमार बताया कि जैसे ही हमलोग तुलसी नगर गांव में छापेमारी करने गए कुछ लोग घेरकर बतमीजी करने लगे उसके बाद स्थानीय लोग ट्रांसफार्मर से बिजली काट दिया जिससे पूरा गांव में अंधेरा हो गया उसके बाद ग्रामीण अंधेरा का फायदा उठाकर उत्पाद विभाग के टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है. 


जिसमे उत्पाद विभाग के महिला एएसआई ममता कुमारी का सर फोड़ दिया है और मोबाइल छीन लिया है. वही निरंजन कुमार जो ड्राइवर है वो भी घायल हो गया है. वही वही महिला सिपाही में सविता कुमारी भी घायल है. सिपाही गणेश कुमार भी घायल है. मुज़फ्फरपुर की टीम से सिपाही सोनू कुमार, अवकाश कुमार, राजेश कुमार घायल है. सभी घायल को सदर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें