ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: बिहार में प्लॉट की रखवाली कर रहे गार्ड की धारदार हथियार से हत्या, चोरी के दौरान मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: सासाराम के करबंदिया थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में निर्माणाधीन प्लॉट की रखवाली कर रहे संजय चौधरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों को आशंका है कि चोरी के प्रयास का विरोध करने पर उनकी हत्या की गई है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सासाराम से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करबंदिया थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मृतक की पहचान संजय चौधरी के रूप में हुई है, जो वजीरगंज का निवासी था और ललन चौधरी का पुत्र था। वह फाजिलपुर में प्लॉटिंग की जा रही एक जमीन की रखवाली (गार्ड) का कार्य कर रहा था। बताया जा रहा है कि उस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बालू, गिट्टी, सरिया और ईंट आदि सामग्री रखी गई थी। इनकी सुरक्षा के लिए संजय को नियुक्त किया गया था।


परिजनों का आरोप है कि कोई व्यक्ति निर्माण सामग्री की चोरी के इरादे से वहां गया होगा, जिसका संजय चौधरी ने विरोध किया, और इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन शुरू की गई है। संजय चौधरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें