ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल

Jharkhand News: सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस दौरान आईईडी विस्फोट में 2 जवान घायल हो गए हैं. फिलहाल जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Jharkhand News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन भाकपा माओवादी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे कांबिंग ऑपरेशन के दौरान हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने गोलीबारी की।


मुठभेड़ के दौरान मरांगपोंगा क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट भी हुआ, जिसमें कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक और हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य जवान के घायल होने की भी जानकारी है। घायलों को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जबकि एक अन्य घायल जवान को एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।


सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि इलाके में किसी बड़े नक्सली नेता की मौजूदगी हो सकती है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें