ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

गम के मौके पर BJP नेता के साथी ने कर दी हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

CHAPRA:- खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग का मामला आए दिन सामने आता है लेकिन अब गम के मौके पर भी लोग फायरिंग करने से नहीं चुकते। दरअसल शव यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का एक

गम के मौके पर BJP नेता के साथी ने कर दी हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 CHAPRA:- खुशी के मौके पर हर्ष फायरिंग का मामला आए दिन सामने आता है लेकिन अब गम के मौके पर भी लोग फायरिंग करने से नहीं चुकते। दरअसल शव यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। जहां BJP के एक मित्र द्वारा राइफल से फायरिंग उस वक्त की गई जब शव यात्रा में कई लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव बताया जा रहा है। हालांकि वायरल हुए इस वीडियो की पुष्टि फस्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है। 


बताया जाता है कि BJP नेता शशिभूषण सिंह की मां के निधन के बाद निकाली गई शव यात्रा की यह तस्वीर है। जिसमें शामिल BJP नेता का एक साथी राइफल से हर्ष फायरिंग करते दिख रहे है। माता की शव यात्रा के दौरान बीजेपी नेता के साथी ने मातम की इस घड़ी में जो कुछ किया उसकी चर्चा इलाके में हो रही है। शव यात्रा के दौरान की गई हर्ष फायरिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अंतिम यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की इस घटना से लोग भी हैरान हैं।


 गौरतलब है कि बिहार में हर्ष फायरिंग को अनुज्ञप्ति नियमों का उल्लंघन माना जाता है और इस पर सरकार ने रोक भी लगा रखी है। इसके बावजूद बिहार में इस तरह के मामले सामने आ रहे है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड वायरल हो रहे इस वीडियों की पुष्टि नहीं करता। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें