ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

Bihar Crime News: बिहार में ठेकेदार की दबंगई, मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: सारण जिले में मजदूर राजेंद्र साह की ठेकेदार की पिटाई से मौत हो गई। मजदूरी के विवाद और दो ठेकेदारों के बीच चल रहे झगड़े को कारण बताया जा रहा है। अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सारण के गौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के मजदूर राजेंद्र साह पिठौरी गांव में काम करने गए थे। इसी दौरान ठेकेदार ने उन्हें जमकर पीटा। मामला पूर्व के विवाद से जुड़ा है, जिसमें राजेंद्र साह दूसरे ठेकेदार के यहां काम करने गए थे, जिससे ठेकेदारों के बीच मतभेद हो गया। 


पिटाई के बाद मजदूर को उसके घर से करीब 100 मीटर दूर छोड़ दिया गया। जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया, जहां राजेंद्र साह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मजदूरी का पैसा मांगने पर ठेकेदार ने उनकी पिटाई की और मजदूरी भी नहीं दी। 


इसके अलावा, दो ठेकेदारों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था, जिसमें एक ठेकेदार ने धमकी भी दी थी कि वे राजेंद्र साह को मार देंगे। वहीं, इस घटना को लेकर गौरा थाना पुलिस को अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें