ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, घर के बाहर शख्स को मारी गोली

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर ब्रह्मस्थान

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, घर के बाहर शख्स को मारी गोली
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला मुफ्फसिल थाना के मोहनपुर ब्रह्मस्थान के पास की है. 

जहां अपराधियों ने घर के बाहर एक शख्स पर कई राउंड गोली चला दी,  जिसमें दो गोली शख्स लगी है. गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. घायल शख्स की पहचान उदय शंकर प्रसाद उर्फ कन्हैया के रुप में की गई है. 

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर घऱ के बाहर से किसी ने उन्हें  आवाज दी, जैसे ही उदय शंकर प्रसाद दरवाजा खोलकर बाहर निकले आसपास घात लगाए आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी.वे अपनी जान बचाने के लिए घर के भीतर भागने लगे. लेकिन तबतक एक गोली उनके कंधे में और दूसरी गोली उनके जांघ में लग गई. जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. 

गंभीर रुप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है।.घर में और आसपास में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उदयशंकर सिन्हा  पर इलाके के ही कुछ भूमाफिया द्वारा जमीन बेचने के लिए जबरन दबाब बनाया जा रहा था, जिसके लिए उनके घर पर पहले भी हमला हुआ था जिसमे वे बच गए थे. पुलिस को भी पहले से लिखित शिकायत कर उदय शंकर प्रसाद ने अपने जान पर खतरे की आशंका जताई थी.माना जा रहा है कि भूमाफियाओं के द्वारा ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनपर हमला करवाया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें