ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, कट्टा और गोलियां बरामद

Bihar Crime News: सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी और 9 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की सहरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी एवं 9 आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। सहरसा के एसपी हिमांशु के निर्देश पर जिलेभर में फरार, वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में डीआईयू (DIU) टीम एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25,000 रुपये के इनामी तथा पूर्व से कई गंभीर कांडों में वांछित अभियुक्त शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार, पिता महेश साह, निवासी सपहा, थाना बैजनाथपुर, जिला सहरसा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी गंगजला, वार्ड संख्या - 04, संतनगर क्षेत्र से की गई।


छापेमारी के दौरान यश कुमार एवं उसके सहयोगी अमित कुमार के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार पर आरोप है कि उसने विशनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति से लूट के दौरान गोली मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। 


गिरफ्तार अभियुक्त शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार के विरुद्ध सहरसा जिले के विभिन्न थानों में कुल 09 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। इनमें बैजनाथपुर, सौरबाजार, सदर, बिहरा, सिमरी बख्तियारपुर एवं मधेपुरा (घैलाढ़) थाना क्षेत्र के कांड शामिल हैं, जिनमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। 


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें