ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानबिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजामबिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

बिहार: देखती रह गई पुलिस, चौकीदार को झटका देकर थाने से फरार हो गया आरोपित

SAHARSA: बिहार के सहरसा से खबर है, जहां सदर थाना क्षेत्र में एक तरफ अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है तो दूसरी तरफ अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से कई मामलो का

बिहार: देखती रह गई पुलिस, चौकीदार को झटका देकर थाने से फरार हो गया आरोपित
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार के सहरसा से खबर है, जहां सदर थाना क्षेत्र में एक तरफ अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है तो दूसरी तरफ अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अभिरक्षा से कई मामलो का आरोपी और बेंगहा निवासी प्रमोद साह फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई गोलीबारी व छिनतई मामले के आरोपी प्रमोद साह को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया। जहां से कई कांडों का अभियुक्त अपराधी प्रमोद साह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। सराही गोलीकांड सहित अन्य कांडों के अभियुक्त को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिसकर्मियों के लापरवाही के कारण वह भाग गया, जिसके बाद काफी हडकंप मच गया। 


हालांकि अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सूत्रों की माने तो उसकी देखरेख की जिम्मेवारी चौकीदार मोहन कुमार को दी गई। अपराधी ने मौका देख पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। 


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व बेंगहा में एक दुकान पर आए युवक के साथ मारपीट की थी। प्रमोद ने युवक पर बंदूक भी तान दिया था लेकिन संयोगवश मैगजीन गिर जाने के कारण कोई घटना नहीं हुई। उससे पहले नया बाजार में भी गोलीबारी मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। इसके अलावा भी कई गोलीबारी, लूट और छिनतई के मामले दर्ज हैं। 


अब इस मामले में विभाग ड्यूटी के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। फरार अभियुक्त प्रमोद साह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बेंगहा आसपास अक्सर उसके द्वारा किसी न किसी अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता है। जिसके कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना लाया लेकिन वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला।

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें