ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: नालंदा के राजगीर में दिगम्बर धर्मशाला के एक कमरे से चार जैन सैलानियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
हत्या या आत्महत्या?
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से आ रही है, जहां राजगीर स्थित दिगम्बर धर्मशाला के एक कमरे से चार जैन सैलानियों के शव बरामद किए गए हैं। एक साथ चार शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। 


बताया जा रहा है कि जिस कमरे से शव मिले हैं, वह अंदर से बंद था। सामने आई तस्वीरों में पुलिस बल घटनास्थल पर गहन जांच-पड़ताल करता नजर आ रहा है। राजगीर थाना क्षेत्र में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमरे से बदबू आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। 


शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि चारों पर्यटक राजगीर घूमने आए थे और संभवतः उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, चारों की मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस को आशंका है कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं। 


बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी मृतकों के आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं, साथ ही धर्मशाला के उस रजिस्टर को भी कब्जे में लिया गया है, जिसमें आने-जाने वाले सैलानियों का विवरण दर्ज होता है। जानकारी के मुताबिक, चारों जैन सैलानी दो दिन पहले ही राजगीर घूमने के लिए पहुंचे थे। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें